1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालू ने राजद कार्यकर्ताओं से कहा, 'भाजपाईयों के घर के बाहर बूढी गायों को बांधे'

लालू ने राजद कार्यकर्ताओं से कहा, 'भाजपाईयों के घर के बाहर बूढी गायों को बांधे'

 Written By: Bhasha
 Published : May 04, 2017 11:10 pm IST,  Updated : May 04, 2017 11:10 pm IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आज कहा कि भाजपा के लोग बूढी और दूध नहीं दे पाने वाली गायों की सही मायने में देखभाल करते हैं या नहीं, यह देखने के लिए उनके घरों के बाहर ऐसे मवेशियों को बांधे।

Lalu yadav- India TV Hindi
Lalu yadav Image Source : PTI

राजगीर: राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आज कहा कि भाजपा के लोग बूढी और दूध नहीं दे पाने वाली गायों की सही मायने में देखभाल करते हैं या नहीं, यह देखने के लिए उनके घरों के बाहर ऐसे मवेशियों को बांधे। लालू ने भाजपा और आरएसएस पर अपने उपर लगाए गए आरोप के जवाब में ये बातें कहीं हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि वे वोट हासिल करने के लिए गोरक्षा के मुद्दे को भुना रहे हैं।

 
लालू ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और जो लोग आरएसएस से जुडे हैं वे गोरक्षा के नाम पर अल्पसंख्यक को निशाना बना रहे हैं। वे दूध के लिए नहीं बल्कि वोट के लिए ऐसा कर रहे हैं। बूढी और दूध नहीं देने वाली गायों को तलाशें और उनकी सही मायने में देखभाल करते हैं या नहीं यह देखने के लिए उसे उनके घरों के बाहर बांधे। लालू ने कहा कि उनके ऐसा करने पर भाजपा नेता उनकी पिटाई भी करेंगे पर उसे सहन करें तथा बदले की कार्रवाई नहीं करें। हम यह दिखाना चाहते हैं कि गाय की सेवा के लिए वे सही मायने में चिंतित हैं या नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत