1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना में लालू यादव का मंच टूटा, पैर और कमर में लगी चोट

पटना में लालू यादव का मंच टूटा, पैर और कमर में लगी चोट

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2017 10:29 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 10:29 pm IST

पटना जिले के दीघा में आयोजित एक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान अधिक भीड़ के कारण मंच के टूट जाने से RJD प्रमुख लालू प्रसाद आज चोटिल हो गये।

Lalu prasad- India TV Hindi
Lalu prasad Image Source : PTI

पटना: पटना जिले के दीघा में आयोजित एक यज्ञ कार्यक्रम के दौरान अधिक भीड़ के कारण मंच के टूट जाने से RJD प्रमुख लालू प्रसाद आज चोटिल हो गये। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

दीघा से लौटने पर अपने घर से निकलकर देर शाम इलाज के लिए पटना शहर स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGMS) रवाना होने के पूर्व मीडिया से बातचीत करते हुए लालू कहा कि उन्हें कमर के नीचे वाले हिस्से में काफी चोट आयी और सूजन है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मंच पर अधिक संख्या में लोगों के चढ़ जाने के कारण वह धराशायी हो गया। 

लालू के साथ उनके छोटे पुत्र और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बडे पुत्र तेज प्रताप यादव, बडी पुत्री एवं राज्यसभा सदस्या मीसा भारती सहित पार्टी के कई अन्य विधायक के साथ इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचने पर उनका एक्सरे कराये जाने के साथ चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें

एक्शन में योगी सरकार: 300 से ज्यादा बूचड़खाने सील, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी सस्पेंड

आखिर कौन था रोमियो और क्या थी उसकी प्रेम कहानी?
शिवेसना सांसद ने AI के बुजुर्ग अधिकारी को मारा चप्पल, विडियो आया सामने
अपने ऑफिस में आजम खान की फोटो देख भड़के मोहसिन रजा
पाकिस्तान को PoK, गिलगिट-बाल्टिस्तान खाली करना होगा: भारत
UP: कार्यभार ग्रहण करने गए मंत्री ने खुद लगाई दफ्तर में झाड़ू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत