1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में महंगी हुई शराब, चुकानी होगी 17 से 25 फीसदी तक ज्यादा कीमत

कर्नाटक में महंगी हुई शराब, चुकानी होगी 17 से 25 फीसदी तक ज्यादा कीमत

 Reported By: T Raghavan @NewsRaghav
 Published : May 06, 2020 09:57 pm IST,  Updated : May 06, 2020 09:57 pm IST

राज्य सरकार ने नियमों में कुछ इस तरह से बदलाव किया है कि अगर आप एक सीमित मात्रा से ज्यादा शराब खरीदते हैं तो आपको उसकी पूर्व कीमत से 25 फीसदी ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

कर्नाटक में महंगी हुई शराब, चुकानी होगी 17 से 25 फीसदी तक ज्यादा कीमत- India TV Hindi
कर्नाटक में महंगी हुई शराब, चुकानी होगी 17 से 25 फीसदी तक ज्यादा कीमत Image Source :

बेंगलुरु: कर्नाटक में गुरुवार से शराब की बिक्री पर 11% का कोविड टैक्स लगेगा। इसके साथ ही बजट में शराब पर बढ़ाई गई 6 फीसदी की एक्साइज ड्यूटी भी गुरुवार से ही लागू होगी। इसका मतलब है कि राज्य में गुरुवार से लोगों को शराब के लिए कम से कम 17 फीसदी अतिरिक्त कीमत देनी होगी। हालांकि, राज्य सरकार ने नियमों में कुछ इस तरह से बदलाव किया है कि अगर आप एक सीमित मात्रा से ज्यादा शराब खरीदते हैं तो आपको उसकी पूर्व कीमत से 25 फीसदी ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

राज्य सरकार ने शराब के रेट स्लैब के हिसाब से इसे तय किया है। ऐसे में शराब की कीमत में हुई बढ़ोतरी 17% से 25% तक जाती है। राज्य सरकार द्वारा बनाए गए स्लैब के मुताबिक, अगर आप 559 रुपये तक की शराब खरीदते हैं तो आपको 17 फीसदी प्रति बल्क लीटर के हिसाब से ज्यादा भुगतान करना होगा। इसी तरह से 600 से 1199 रुपये तक की शराब पर 21% और 1200 से 15000 तथा उससे ज्यादा की शराब पर 25% प्रति बल्क लीटर ज्यादा भुगतान करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत