1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा हिंसा: मास्‍टर माइंड रामवृक्ष यादव को पुलिस ने मृत घोषित किया

मथुरा हिंसा: मास्‍टर माइंड रामवृक्ष यादव को पुलिस ने मृत घोषित किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 04, 2016 08:25 pm IST,  Updated : Jun 04, 2016 08:48 pm IST

मथुरा के जवाहरबाग में हुई हिंसा के लिए जिम्‍मेदार मुख्‍य मास्‍टरमाइंड रामवृक्ष यादव को यूपी पुलिस ने मृत घोषित कर दिया है।

mathura hinsa- India TV Hindi
mathura hinsa

मथुरा: मथुरा के जवाहरबाग में हुई हिंसा के लिए जिम्‍मेदार मुख्‍य मास्‍टरमाइंड रामवृक्ष यादव को यूपी पुलिस ने मृत घोषित कर दिया है। उप्र के डीजीपी ने इस संबंध में सूचना देते हुए कहा है कि जवाहरबाग पार्क में अवैध कब्‍जे और हिंसा के लिए जिम्‍मेदार मुख्‍यमास्‍टर माइंड रामवृक्ष यादव की बॉडी भी मारे गए लोगों में मिली है। औपचारिकता के लिए परिवार के लोगों को बुलाकर पुष्टि कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: मथुरा कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव की संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप

कौन है रामवृक्ष यादव, जिसके एक इशारे पर जल उठा मथुरा

गौरतलब है कि मथुरा के जवाहरबाग पार्क की 280 एकड़ जमीन पर रामवृक्ष यादव अपने समर्थको के साथ पिछले 2 साल से कब्‍जा किए हुए था। यूपी पुलिस ने जवाहरबाग पार्क को खाली कराने का प्रयास किया तो हिंसा आगजनी और फायरिंग की वारदात हुई जिसमें 24 लोगों की मौत हुई, 200 लोग घायल हुए और 350 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

रामवृक्ष यादव: धरने की अनुमति मिली और बना ली थी समानांतर सरकार

रामवृक्ष यादव उप्र के गाजीपुर जिले का रहने वाला था और उस पर मथुरा,बरेली समेत कई जिलों में 20 से अधिक केस दर्ज थे। वह हथियार बंद गुर्गो के साथ घुमता था। मथुरा में वह दो साल पहले अपने कुछ समर्थको के साथ आया और बाबा जयगुरुदेव के आश्रम पहुंचा था। ये लोग कई दिनों तक बाबा जयगुरूदेव के मृत्यु प्रमाणपत्र की मांग को लेकर थाना हाईवे के समीप पड़े रहे। उस समय प्रशासन ने जवाहरबाग को धरनास्थल घोषित कर रखा था। ये लोग भी वहां जा पहुंचे और प्रशासन से दो दिन के धरने की अनुमति लेकर वहां डट गए। फिर धीरे-धीरे इनकी ताकत बढ़ने लगी। हालत यह हो गई कि कथित धरना और आंदोलन करने वाले इन लोगों ने जवाहरबाग पर पूरी तरह कब्जा कर लिया।  आगे देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत