1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना को हैं युवा वर्ग के साथ की ज़रुरत: गगन दीप बख्शी

सेना को हैं युवा वर्ग के साथ की ज़रुरत: गगन दीप बख्शी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 13, 2017 07:24 pm IST,  Updated : Apr 15, 2017 01:36 pm IST

फेसबुक और Whatsapp पर पोस्ट करने से ही नही होती देशभक्ति बल्कि देश और सेना के लिए समपर्ण की भावना की जरूरत होती है, कुछ ऐसे ही विचार प्रेस क्‍लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व रक्षा विशेषज्ञ गगन दीप बख्शी ने कहा।

Gd.bakshi and B.k.mishra- India TV Hindi
Gd.bakshi and B.k.mishra

नई दिल्ली :  फेसबुक और Whatsapp पर पोस्ट करने से ही नही होती देशभक्ति बल्कि देश और सेना के लिए समपर्ण की भावना की जरूरत होती है, कुछ ऐसे ही विचार प्रेस क्‍लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व रक्षा विशेषज्ञ गगन दीप बख्शी ने रखें।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पूर्व रक्षा विशेषज्ञ गगन दीप बख्शी और वेटरन्स इंडिया के अध्य्क्ष बी.के.मिश्रा समेत कुछ अन्‍य  अफसरों ने मीडिया से बात करते हुए  कहा कि युवाओं को राष्ट्र के लिए जागरूक होना चाहिए, उन्‍होंने अपील करने के साथ दुख जताया कि आजकल कोई भी बच्चा चाहे कितने भी बड़े स्कूल में पढ़ाई कर ले कितने भी बड़े घर का हो पर आर्मी में नही जाना चाहता,अपने घरो में तो सभी आराम से सोना चाहते हैं पर सेना में भर्ती होने से कतराते हैं ।

उन्होंने ये भी कहा कि आज कल के युवा जो सिर्फ Whatsapp और फेसबुक पर पोस्ट करते हैं, फेसबुक पर झंडे की पिक्चर लगाते उससे देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण नही कहा जा सकता ,युवाओ को जागरूक करना होगा आगे बढ़ना होगा” ।

पीएम मोदी से की अपील

सेना को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि सेना के जवानों को पूरा सम्‍मान दिए जाने की जरूरत है और युवाओं को भी इससे और अधिक जोड़ने की पहल करनी चाहिए।

जेएनयू और डीयू विवाद का भी किया ज़िक्र..
जेएनयू और डीयू मुद्दे को भी उन्होंने छेड़ा और ये भी कहा कि देश विरोधी किसी भी तरह की गतिविधियों से छात्रों को दूर रहना चाहिए और अफजल हम शर्मिंदा हैं इस तरह के नारे न लगाएं।

ये भी पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत