1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली से लापता होकर बांग्लादेश पहुंचे लड़के को वापस लाने में जुटा विदेश मंत्रालय

दिल्ली से लापता होकर बांग्लादेश पहुंचे लड़के को वापस लाने में जुटा विदेश मंत्रालय

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 24, 2016 11:28 pm IST,  Updated : May 24, 2016 11:28 pm IST

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय बांग्लादेश के जैसोर से एक भारतीय लड़के को वापस लाने के प्रयास में जुटा है। यह लड़का कुछ वर्ष पहले दिल्ली से लापता हो गया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के

Sushma Swaraj- India TV Hindi
Sushma Swaraj

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय बांग्लादेश के जैसोर से एक भारतीय लड़के को वापस लाने के प्रयास में जुटा है। यह लड़का कुछ वर्ष पहले दिल्ली से लापता हो गया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निर्देश पर ढाका के भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी 12 वर्षीय सोनू से मिलने दक्षिणपश्चिमी बांग्लादेश के जैसोर जा रहे हैं।

सुषमा ने ट्वीट किया, बांग्लादेश में हमारे संयुक्त सचिव श्रीप्रिय रंगनाथन ने महबूब और मुमताज से भेंट की है, जो दावा करते हैं कि फिलहाल बांग्लादेश में मौजूद सोनू उनका बेटा है। हमारे ढाका स्थित उच्चायोग के अधिकारी जैसोर जाएंगे। सोनू जैसोर के पुलेरहाट के एक बालगृह में है। उन्होंने ट्वीट किया, हम सोनू और उसके माता-पिता होने का दावा करने वाले दंपति के डीएनए का मिलान करेंगे। डीएनए परीक्षण सकारात्मक आने पर हम बिना देरी के सोनू को भारत ले आएंगे।

पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के एक प्रथम सचिव सोनू से मिलने आज जैसोर जा रहे हैं। सुषमा ने कल कहा था कि विदेश मंत्रालय जल्द ही यह मसला सुलझाएगा। उन्होंने सोनू की दुर्दशा पर ध्यान देने के बाद ट्वीट में कहा था, मेरे संज्ञान में यह लाने के लिए धन्यवाद। हमने कार्यवाही शुरू कर दी है। हम इसे जल्द ही सुलझा लेंगे।

सोनू वर्ष 2010 में दिल्ली से कथित रूप से लापता हो गया था और जैसोर के एक व्यक्ति ने हाल में यहां उसके परिवार से संपर्क किया था और लड़के के बारे में जानकारी दी थी। लड़का जैसोर में एक बाल कल्याण केन्द्र में था। लड़का कैसे लापता हुआ था, इसका पता फिलहाल नहीं चला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत