1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली, हरियाणा में भूकंप के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

दिल्ली, हरियाणा में भूकंप के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 17, 2016 06:41 am IST,  Updated : Nov 17, 2016 06:55 am IST

नयी दिल्ली: दिल्ली और हरियाणा में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में आज सुबह साढ़े चार बजे

earthquake, Dlehi, Haryana- India TV Hindi
earthquake, Dlehi, Haryana

नयी दिल्ली: दिल्ली और हरियाणा में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 थी। 

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली में आज सुबह साढ़े चार बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र दिल्ली-हरियाणा सीमा के निकट था। भूकंप का दायरा 10 कि.मी था। अलवर शहर में करीब 4.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। करीब 7 से 8 सेकंड तक झटके महसूस किये गए। घबरा कर लोगों की नींद खुल गयी। 

भूकंप में फिलहाल जानमाल की हानि का कोई समाचार नहीं है। 

इतनी सुबह भूकंप के आने के बवजूद लोगों ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। कल पंजाब के जालंधर ज़िले में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। इसका दायरा 13 कि.मी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत