1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8,500 हजार से ज्यादा गांव खुले में शौचमुक्त घोषित

8,500 हजार से ज्यादा गांव खुले में शौचमुक्त घोषित

 Written By: IANS
 Published : Dec 16, 2016 01:11 pm IST,  Updated : Dec 16, 2016 01:11 pm IST

स्वच्छ भारत मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में साढ़े 8500 से अधिक गांवों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया है।

more than 8500 villages free from open toilets under swachh...- India TV Hindi
more than 8500 villages free from open toilets under swachh bharat mission

रायपुर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में साढ़े 8500 से अधिक गांवों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को छत्तीसगढ़ में लगातार सफलता मिल रही है। मिशन के शुरू होने के लगभग 2 वर्ष के भीतर त्तीसगढ़ में दो जिलों मुंगेली और धमतरी सहित 33 विकासखंड, 4869 ग्राम पंचायतें और 8582 गांव खुले में शौचमुक्त घोषित हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बैठक में बताया गया कि राज्य में 90 विधायक आदर्श ग्रामों में से 67 विधायक आदर्श ग्राम खुले में शौचमुक्त हुए हैं। सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल 15 आदर्श गांवों को भी खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा चुका है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे देश को 2 अक्टूबर 2019 तक खुले में शौचमुक्त घोषित करने का लक्ष्य है, जबकि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य में इस मिशन को लगातार मिल रही उत्साहजनक सफलता को देखते हुए यह उम्मीद जताई है कि त्तीसगढ़ राष्ट्रीय लक्ष्य से एक वर्ष पहले ही दो अक्टूबर 2018 तक खुले में शौचमुक्त राज्य घोषित हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत