1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP में बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से एक दिन पहले मेरिट लिस्ट लीक

MP में बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट से एक दिन पहले मेरिट लिस्ट लीक

 Written By: IANS
 Published : May 11, 2017 11:10 pm IST,  Updated : May 11, 2017 11:10 pm IST

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भले ही शुक्रवार को जारी होने वाला है, मगर मेरिट में आए छात्रों के नाम गुरुवार को ही सार्वजनिक हो गए।

MP board- India TV Hindi
MP board

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भले ही शुक्रवार को जारी होने वाला है, मगर मेरिट में आए छात्रों के नाम गुरुवार को ही सार्वजनिक हो गए। जिन बच्चों के नाम मेरिट सूची में हैं उन्हें भोपाल भी बुला लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी के नतीजे शुक्रवार को घोषित होने वाले हैं। परिणामों की घोषणा मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में होना प्रस्तावित है और इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मेधावी बच्चों को सम्मानित करने वाले हैं।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की मेरिट लिस्ट में आए बच्चों की जिला प्रशासन को सूचना दी गई और संबंधित स्कूलों पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने यहां के मेरिट में आए बच्चों को लेकर भोपाल पहुंचे। टीकमगढ़ जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर.के. सक्सेना ने आईएएनएस से चर्चा के दौरान स्वीकारा कि उनके विद्यालय के चार छात्र मेरिट में आए हैं और उन्हें लेकर वे भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

टीकमगढ़ उत्कृष्ट विद्यालय के चार छात्र संयम जैन, अजय साहू, श्रेया नायक, विपिन खरे के अलावा पृथ्वीपुर के जय अहिरवार का नाम मेरिट सूची में है। इसी तरह रतलाम जिले से दो छात्राओं ऋतु और आंचल के नाम मेरिट लिस्ट में है। जिन छात्रों के नाम मेरिट लिस्ट में होने के आधार पर सम्मानित करने के लिए भोपाल का बुलावा आया है, उनके घरों में उत्सव का माहौल है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत