1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खड़से-दाउद के बीच फोन पर कोई बात नहीं हुई: मुंबई पुलिस

खड़से-दाउद के बीच फोन पर कोई बात नहीं हुई: मुंबई पुलिस

 Written By: Bhasha
 Published : May 22, 2016 12:20 pm IST,  Updated : May 22, 2016 12:20 pm IST

मुंबई पुलिस ने आज कहा है कि महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से के फोन से अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहीम के नंबर पर न तो कोई कॉल की गई और न ही इसपर उसकी कोई कॉल ली गई।

dawood and eknath khadse- India TV Hindi
dawood and eknath khadse Image Source : PTI

मुंबई: मुंबई पुलिस ने आज कहा है कि महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से के फोन से अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहीम के नंबर पर न तो कोई कॉल की गई और न ही इसपर उसकी कोई कॉल ली गई। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने खड़से और दाउद के बीच फोन पर बातचीत का दावा किया था।

मुंबई के पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अतुलचंद्र कुलकर्णी ने कहा, खड़गे के सेल फोन नंबर की हमारी प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं सितंबर 2015 से अप्रैल 2016 की पूरी अवधि के दौरान इस नंबर से भगौड़े (दाउद) को न तो कोई कॉल की गई और न ही इस नंबर पर उसकी कोई कॉल ली ही गई, जिसका दावा (AAP) के संवाददाता सम्मेलन में किया गया था।

कुलकर्णी ने कहा, जब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और मुंबई अंडरवल्र्ड के भगौड़े दाउद इब्राहीम के संपर्क का मुद्दा अचानक सामने आया तो हमने आंकड़ों की जांच की।

आप नेता ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के मंत्री  ने दाउद इब्राहीम की पत्नी महजबीन शेख के नंबर 021-35871639 से 4 सितंबर, 2015 और 5 अप्रैल, 2016 के बीच कई कॉल सुनी थीं।

मेनन ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पुलिस से मामले की जांच के लिए कहा था।

खड़से ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि वह नंबर पिछले एक साल से इस्तेमाल ही नहीं किया जा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत