1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यमुनानगर: क्लासरूम में घुसकर की थी छात्र की हत्या, 16 को उम्रकैद

यमुनानगर: क्लासरूम में घुसकर की थी छात्र की हत्या, 16 को उम्रकैद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2016 07:52 pm IST,  Updated : Oct 07, 2016 07:52 pm IST

हरियाणा के जिले यमुनानगर के कस्बा रादौर के एक निजी कालेज में बीए सेकेंड इयर के छात्र की पेपर के दौरान कलास रूम में घुस कर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 16 लोगो को एक साथ उम्र कैद की सजा सुनाई है।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

यमुनानगर: हरियाणा के जिले यमुनानगर के कस्बा रादौर के एक निजी कालेज में बीए सेकेंड इयर के छात्र की पेपर के दौरान क्लास रूम में घुस कर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 16 लोगो को एक साथ उम्र कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में एक जुवेनाइल कोर्ट में मामला चल रहा है और एक को गुरुवार को कोर्ट ने बरी कर दिया था। इस मामले में कोर्ट ने कालेज परिसर में लगे सीसी कैमरे की तस्वीरों को मुख्य आधार माना था।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यमुनानगर के कस्बा रादौर के गांव नाचरौन के रहने वाले योगेश कुमार की रंजिशन कुछ लोगो ने 1 मई 2013 को हत्या कर दी थी। दरअसल, योगेश के कॉलेज के ही एक छात्र साहिल के साथ झगड़ा हुआ था जिसको लेकर साहिल के पिता रघुबीर ने इस मामले में योगेश को सबक सिखाने की ठान ली थी और जब योगेश क्लासरूम में पेपर दे रहा था तो रघुबीर अपने साथ दो गाडियो में 18 लोगो को साथ लेकर कालेज परिसर में हथियारों लैस होकर आया और आते ही योगेश पर इन लोगो ने बुरी तरह से हमला कर दिया। योगेश को बुरी तरह से पीटने के बाद आरोपियों ने योगेश के गुप्तांग पर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। यह सब तस्वीरे कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद गई थीं। 

पढ़ें: गोवा में नग्न अवस्था में मिली भारत की टॉप परफ्यूम स्पेशलिस्ट की लाश

हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेने के बाद सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया था और इसमें एक जुवेनाइल होने के कारण उसकी कोर्ट से जमानत हो गई थी। अभी भी उसका मामला जुवनाइल कोर्ट में चल रहा है। इस केस के मुख्य आरोपी रघुबीर सिंह को कोर्ट ने सजा के साथ साथ 50 हजार रुपये का जुर्माना भी सुनाया है जबकि अन्य आरोपियों को सजा के साथ-साथ 10 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। यह जानकारी सरकारी वकील जीपी टंडन ने दी।

कोर्ट के जज ने जब इस हत्या के मामले में अपना फैसला सुनाया तो योगेश के पिता चंद्रपाल राणा की आंखे भर आईं। उन्हें लगा कि आज उन्होंने अपने बेटे के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर उसे इंसाफ दिला दिया है। योगेश के पिता का कहना है कि इस मामले में उन पर हर तरह का दवाब आया था। यहां तक कि उन्हें पैसे से भी खरीदने की बात कही गई थी लेकिन वह अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए कोर्ट का सहारा लेकर केस लड़ते रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत