1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नैना जो कभी कृष्णा थी, एक युवा ट्रासजेंडर की अनोखी दास्‍तान

नैना जो कभी कृष्णा थी, एक युवा ट्रासजेंडर की अनोखी दास्‍तान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2016 08:24 pm IST,  Updated : Jul 25, 2016 08:27 pm IST

17 साल की नैना भारत की सबसे युवा ट्रांसजेडर हैं। पहली बार किसी ने समाज के सामने इस तरह से बेबाक अंदाज में स्वीकार किया है कि हां वह एक ट्रांसजेंडर हैं। जानिए नैना की पूरी कहानी...

naina
naina

भारत जैसे देश में जहा लिंग के आधार पर अब भी भेदभाव बरकरार है वैसे मे नैना ने वो किया जो कोई और शायद कभी ना कर सके। उन्होने अपनी स्कूल की असेंबली में सबके सामने अपनी असली पहचान दुनिया के सामने लाकर रख दी और आज वो कृष्णा से नैना बन गया उनकी मां ने इसमें उसका पूरा साथ दिया।

ट्रांसजेंडर शब्द हमारी सोच को समाज से अलग करता है पर हम भूल जाते है कि ट्रांसजेंडरस की भी अपनी लाइफ होती है। जिसमे वह समाज के साथ कंधा मिला कर चलना चाहती है।नैना बाकी सब की तरह फैशन, कपड़ों, स्‍टाइल को लेकर बेहद सजग है लेकिन वह मेकअप आर्टिस्‍ट बनना चाहती है। बल्की उनकी मां मिशी का करना है कि वो एक फैशन एक्‍सपर्ट बन सकती है।

देखे वीडियों- ये वीडियों  BREAKING BARRIERS नामक अकाउंट से अपलोड किया गया हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत