1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी ने देश को गुरुपर्व पर बधाई दी

नरेंद्र मोदी ने देश को गुरुपर्व पर बधाई दी

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2016 12:43 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 12:43 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरुपर्व के मौके पर देश को बधाई देते हुए लोगों से गुरु नानक की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

narendra modi greets sikh community on gurpurab- India TV Hindi
narendra modi greets sikh community on gurpurab

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरुपर्व के मौके पर देश को बधाई देते हुए लोगों से गुरु नानक की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "सभी को गुरुपर्व की शुभकामनाएं। गुरु नानक की शिक्षाओं से हमें समृद्ध एवं सामंजस्यपूर्ण समाज की स्थापना में मदद मिलती है।"

गुरुपर्व एवं गुरु नानक जयंती और प्रकाश उत्सव सिख समुदाय का पवित्र पर्व है। गुरु नानक सिख धर्म के संस्थापक थे। उनका जन्म पाकिस्तान के लाहौर के पास तालवंडी में 15, अप्रैल 1469 को हुआ था।

हालांकि, उनके जन्मदिन को हिंदी कैलेंडर के कार्तिक मास में मनाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत