1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी ने 22 सालों में 1 भी छुट्टी नहीं ली: अमित शाह

मोदी ने 22 सालों में 1 भी छुट्टी नहीं ली: अमित शाह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2019 11:34 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 11:34 pm IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए यहां मंगलवार को कहा कि लंबे समय बाद देश को एक ऐसा नेता मिला है, जो प्रतिदिन 18 घंटे काम करता है।

Narendra Modi hasn't taken a day off in 22 years: Amit Shah- India TV Hindi
Narendra Modi hasn't taken a day off in 22 years: Amit Shah

कोलकाता | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए यहां मंगलवार को कहा कि लंबे समय बाद देश को एक ऐसा नेता मिला है, जो प्रतिदिन 18 घंटे काम करता है। यहां नेताजी इनडोर स्टेडियम में एनआरसी पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानामंत्री ने पिछले 22 वर्षो में एक भी छुट्टी नहीं ली है।

Related Stories

मोदी के लंबे समय से सहयोगी शाह ने कहा, "पिछले 22 वर्षो में उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है। वह कभी छुट्टी मनाने नहीं गए। वह साल के 365 दिन हर रोज 18 घंटे काम करते हैं। आपको इस तरह के नेता बार-बार नहीं मिलते।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत