नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को विजयदशमी के पर्व पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "आप सभी को विजयदशमी की बधाई।"
राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विजयदशमी पर राष्ट्र को बधाई देते हुए नैतिकता के मार्ग का अनुसरण करने का आग्रह किया। मुखर्जी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, "विजयदशमी के मौके पर देश और विदेश में रह रहे देशवासियों को हार्दिक बधाई।"
उन्होंने कहा, "यह त्योहार हमें मर्यादा पुरुष भगवान राम की सत्यता और भरत और लक्ष्मण की वफादारी को अनुसरण करने के लिए प्रेरित करता है।" यह त्योहार हमें सीता के गुणों और हनुमान की विनम्रता का अनुकरण करने के लिए प्रेरित करें। उम्मीद है कि यह त्योहार देश के समुदायों और क्षेत्रों को एकसूत्र में बांधेगा।
राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी विजयदशमी पर राष्ट्र को बधाई दी। राहुल ने ट्वीट कर कहा, "विजयदशमी पर सभी को हार्दिक बधाई।"
विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन देशभर में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की विजय के तौर पर मनाया जाता है।