1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहली बार दिल्ली आई पीएम की मां, 7RCR में मोदी ने लुटाया प्यार

पहली बार दिल्ली आई पीएम की मां, 7RCR में मोदी ने लुटाया प्यार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2016 09:04 pm IST,  Updated : May 15, 2016 09:27 pm IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी पहली बार दिल्ली पहुंची। दिल्ली में वो अपने बेटे के आधिकारिक आवास 7 RCR पहुंची।

Narendra Modi
- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी पहली बार दिल्ली पहुंची। दिल्ली में वो अपने बेटे के आधिकारिक आवास 7 RCR पहुंची। यहां पर पीएम मोदी ने अपनी मां पर प्यार लुटाया और अपने व्यस्ततम समय से कुछ पल निकालकर अपनी मां के साथ बिताए। गौरतलब है कि पीएम मोदी अपनी अधिकांश रैली में अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां की अटूट मेहनत और तपस्या को देते रहे हैं।

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के करीब दो साल बाद उनकी मां हीरा बेन पहली बार यहां 7 रेसकोर्स रोड स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आईं। हीरा बेन के गुजरात लौट जाने के बाद मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें सार्वजनिक कीं, जिसमें उन्हें अपनी मां को 7 रेसकोर्स रोड स्थित आवास के बगीचे की सैर कराते देखा जा सकता है। तस्वीरों के साथ मोदी ने ट्वीट किया, मेरी मां गुजरात लौट गईं। काफी लंबे समय के बाद उनके साथ अच्छा वक्त बिताया और वह भी उनके पहली बार आरसीआर आने पर। तस्वीरों में हीरा बेन एक व्हील चेयर पर बैठी हैं जबकि प्रधानमंत्री उन्हें अपने आवास की हरियाली और फूल दिखा रहे हैं। एक तस्वीर में मोदी ने कुर्ता, पायजामा और बंडी पहन रखी है, दोनों एक सोफे पर बैठे हैं और मोदी अपनी मां को एक गिलास थमाते दिख रहे हैं। हीरा बेन गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से कस्बे वडनगर स्थित घर में रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत