1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NIA की टीम कोकराझार पहुंची, सघन तलाशी अभियान जारी

NIA की टीम कोकराझार पहुंची, सघन तलाशी अभियान जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Aug 06, 2016 04:30 pm IST

कोकराझार (असम): एनआईए की एक टीम ने आज उस स्थान की गहन जांच की और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की जहां कल आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 14 लोग मारे गए थे जबकि बोडो अलगाववादी संगठन

kokrajhar- India TV Hindi
kokrajhar

कोकराझार (असम): एनआईए की एक टीम ने आज उस स्थान की गहन जांच की और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की जहां कल आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 14 लोग मारे गए थे जबकि बोडो अलगाववादी संगठन एनडीएफबी (एस) के उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान जारी है। एनडीएफबी (एस) के उग्रवादियों के हमले में संलिप्त रहने का संदेह है।

असम के वित्त मंत्री हिमांता बिस्वा सरमा ने हमले के स्थान का दौरा किया और संवाददाताओं से कहा कि कल जिस उग्रवादी को मार गिराया गया उसकी पहचान मंजय इसलारी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, वह एनडीएफबी (एस) धड़े की 16वीं बटालियन का स्वयंभू एरिया कमांडर है। हम उसका शव उसके अभिभावकों को देंगे।

उन्होंने कहा कि यहां से करीब 12 किलोमीटर दूर बालाजान टिनियाली बाजार में हमले को अंजाम देकर फरार होने वालों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उग्रवादी आत्मघाती दस्ता का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा, अगर वे आत्मघाती दस्ता का हिस्सा होते तो फरार नहीं होते। अधिकारियों ने कहा कि एनआईए की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची है और गवाहों से बात कर रही है।

पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के जवान उग्रवादियों को पकड़ने के लिए पड़ोसी चिरांग जिले में भी सघन अभियान चला रहे हैं। रक्षा सू़त्रों ने कहा कि विशेष बल, पता लगाने वाले कुत्ते और अन्य उपकरणों का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए व्यापक क्षेत्र तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस ने स्थिति को तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया है।

सरकार के सूत्रों ने गुवाहाटी में कहा कि मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गौहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर रूप से जख्मी लोगों से मुलाकात की और उनकी स्थिति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने वहां चिकित्सकों से बात की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत