1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निजामुद्दीन से पुणे के लिए एसी सुपरफास्ट वीकली ट्रेन शुरू

निजामुद्दीन से पुणे के लिए एसी सुपरफास्ट वीकली ट्रेन शुरू

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2016 05:55 pm IST,  Updated : May 23, 2016 05:55 pm IST

नई दिल्ली: यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रेलवे ने आज दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से पुणे के लिए नई वातानुकूलित सुपरफास्ट साप्ताहिक सेवा शुरू की। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने

New train- India TV Hindi
New train

नई दिल्ली: यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रेलवे ने आज दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से पुणे के लिए नई वातानुकूलित सुपरफास्ट साप्ताहिक सेवा शुरू की। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने आज मुंबई से वीडियो कांन्फ्रेंसिग के जरिये इस नई ट्रेन को हरी झंडी देने के बाद कहा कि इस ट्रेन चलाने की भारी मांग की जा रही थी और इसकी शुरआती रवानगी के लिए ट्रेन के सभी टिकट आरक्षित हो चुके हैं।

निजामुद्दीन से हर मंगलवार शाम 9.35 पर रवाना होगी

निजामुद्दीन-पुणे के बीच नियमित साप्ताहिक सेवा के तहत वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 31 मई से प्रत्येक मंगलवार को शाम 9:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दो जून से प्रत्येक बृहस्पतिवार पुणे से निजामुद्दीन के लिए सुबह 5:12 चलकर अगले दिन सुबह 5:35 बजे दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। प्रभु ने कहा कि भविष्य में ट्रेन की क्षमता बढ़ाने के लिए इसमें और डिब्बे जोड़े जाएंगे।

निजामुद्दीन से पुणे फिलहाल चलती हैं सात ट्रेन

उल्लेखनीय है कि निजामुद्दीन से पुणे के लिए इस समय दूरंतो समेत कुल सात ट्रेन संचालित हैं। निजामुद्दीन से पुणे के बीच चलने वाली इस वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में एक एसी-1 डिब्बा, पांच एसी-2 डिब्बे और आठ एसी-3 डिब्बे हैं। यह ट्रेन कोटा, रतलाम, बड़ौदा, सूरत, वापी, वसाई रोड, कल्याण और लोनावाला रूकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत