1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिर दोहराई गई दाना मांझी की कहानी, बेटी का शव लेकर मीलों चले माता-पिता

फिर दोहराई गई दाना मांझी की कहानी, बेटी का शव लेकर मीलों चले माता-पिता

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2016 11:03 pm IST,  Updated : Sep 02, 2016 11:34 pm IST

कालाहांडी में एक बार फिर दाना मांझी की घटना दोहराई गई। एक दंपति को अपनी सात साल की बेटी का शव लेकर मीलों चलना पड़ा क्योंकि शव लेकर जा रहे एंबुलेंस ने उन्हें रास्ते में ही छोड़ दिया।

dana majhi- India TV Hindi
dana majhi

मलकानगिरि: कालाहांडी में एक बार फिर दाना मांझी की घटना दोहराई गई। एक दंपति को अपनी सात साल की बेटी का शव लेकर मीलों चलना पड़ा क्योंकि शव लेकर जा रहे एंबुलेंस ने उन्हें रास्ते में ही छोड़ दिया। एंबुलेंस के ड्राइवर को जब यह पता चला कि वह लड़की मलकानगिरि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मर गई है तो उसने लड़की के माता-पिता को एंबुलेंस से उतरने को कहा। 

मलकानगिरि में घुसापल्ली की वर्षा खेमुडु ने एंबुलेंस से मिथाली अस्पताल से मलकानगिरि अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। लड़की के पिता ने कहा, ड्राइवर को रास्ते में उनकी बेटी के मरने के बारे में जैसे ही पता चला, उसने हमें एंबुलेंस से उतरने को कहा। यह मामला तब प्रकाश में आया जब स्थानीय लोगों ने खेमुडु और उसकी पत्नी द्वारा अपनी बेटी का शव ले जाते समय पूछताछ की। 

ग्रामीणों ने तब शव को उनके गांव ले जाने के लिए दूसरा वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में स्थानीय बीडीओ और चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क किया। इस बीच, मलकानगिरि के जिला कलेक्टर के. सुदर्शन चक्रवर्ती ने मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी उदय शंकर मिश्र से इस मामले की जांच करने को कहा है। मिश्र ने ड्राइवर और एंबुलेंस में मौजूद रहे फार्मिस्ट एवं एक सहायक के खिलाफ मलकानगिरि पुलिस थाना में एफआईआर दायर किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत