बेंगलुरु: कर्नाटक में एक और पुलिस डीएसपी ने कोडागू ज़िले में आत्म हत्या कर ली। दो दिन पहले भी बेलगावी शहर में पुलिस के डीसीपी ने कथित रुप से आत्हत्या की थी। यह जानकारी पुलिस ने दी है। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आत्महत्या की सीबीआई से जांच के आदेश दिए हैं।
डीएसपी एम.के गणपति का शव एक लॉज में पाया गया। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला लेकिनमामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने सुसाइड में क्या लिखा है, इसका खुलासा नहीं किया है।
मंगलवार को चिकमंगलुरु के डीएसपी कलप्पा हांडीबाग बेलगावी में अपने एक रिश्तेदार के घर मृत पाए गए थे। उन पर अपहरण के एक मामले में शामिल होने के आरोप थे।
खबरों के अनुसार सोमवार को उनके खिलाफ एक केस दर्ज होने के बाद से वो लापता थे।
इधर डिप्टी एसपी की ख़ुदकुशी पर कर्नाटक के पूर्व गृहमंत्री के जे जार्ज ने कहा, मेरी कोई भूमिका नहीं हैं, मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं, बिना किसी सबूत के इस्तीफ़ा नहीं दूंगा। इस समय बेंगलुरु डेवेलपमेंट एंड टाउन प्लानिंग के मंत्री है के जे जार्ज।