नई दिल्ली: एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस के आतंक से परेशान है, तो दूसरी तरफ आपराधिक प्रवृत्ति को लोग भी कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दिल्ली में रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना भारत नगर थाने के वजीरपुर जेजे कॉलोनी इलाके की है।
Related Stories
हमलावर ने युवक के सिर पर गोली मारी। घटना के बाद युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक का नाम इमरान खान है और उसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है। इमरान की हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने इमरान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
इमरान की हत्या का शक फिरोज नाम के शख्स पर है जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने एक लड़के को भी हिरासत में लिया है जो घटना के वक्त उसके साथ था। लड़के से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।