मुंबई: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेस में उन्होंने कहा कि नोटबंदी पर कुछ लोगों ने फैसला लिया है। यहां तक कि वित्तमंत्री को भी नोटबंदी का पता नहीं था। यह घबराहट में लिया गया फैसला है।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
राहुल गांधी ने कहा कि नोट बदलने के लिए लाइन में खड़े गरीब लोग हैं। गरीब ने गलत क्या किया है जो वो लाइन में खड़े हैं। अभी लोगों की परेशानी दूर नहीं होनेवाली है। 500 या 1000 का नोट बंद किया तो फिर 2000 का नोट क्यों जारी किया। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि आनेवाले समय में हालात और खऱाब होंगे।
उन्होंने कहा कि कालेधन पर बड़े खिलाड़ियों को पीएम ने छोड़ दिया। वहीं राहुल गांधी ने इसे एक बड़ा स्कैम बताते हुए कहा कि बीजेपी के बंगाल यूनिट ने नोटबंदी से ठीक पहले बड़ी रकम पार्टी के अकाउंट में क्यों जमा किया। उन्होंने कहा कि इस सबकी जांच कराई जाए तो एक बड़े स्कैम का खुलासा हो सकता है।