जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने आज फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारी मोर्टार दागे हैं, जिसमें दो ग्रामीणों की मौत हो गई है, जबकि एक ग्रामीण घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अभी दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया,"पाकिस्तान की सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित हमारी चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।" (ये भी पढ़ें: भारत बना विश्व का चौथा शक्तिशाली देश, ये है इसकी सबसे बड़ी ताकत....)
वे छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और मोर्टार दाग रहे हैं। मेहता के मुताबिक, "उन्होंने सुबह 7.15 बजे गोलीबारी शुरू कर दी। हमारी सेना उनके हमले का करारा जवाब दे रही है।" पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी के चलते नौशेरा सेक्टर में सीमावर्ती गांवों के 14 परिवारों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा।
इससे पहले बुधवार को नौशेरा में पाकिस्तान ने अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में ऑटोमैटिक हथियार 81 एमएम और 120 एमएम मोर्टार से जबरदस्त गोलाबारी की। पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आकर पुखरनी निवासी 35 साल की अख्तर बी की मौत हो गई। अख्तर के पति मोहम्मद हनीफ गोलाबारी में बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए नौशेरा अस्पताल लाया जा रहा है।
भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस फायरिंग का पूरी मजबूती के साथ माकूल जवाब दे रही है. नौशेरा में इस साल सबसे अधिक सीजफायर का उल्लंघन हुआ है. करीब 40 दफा से अधिक, जबकि पूरे जम्मू-कश्मीर में करीब 70 बार उल्लंघन हुआ है. इस इलाके की जमीन बहुत उपजाऊ है और काफी खुला है. सामने का इलाका आसानी से दिख सकता है.
पाकिस्तान ने बुधवार की रात 10:50 बजे के करीब नौशेरा सेक्टर के झांगड़, सेर, मकड़ी इलाके में मोर्टार और अन्य बड़े हथियारों से गोलाबारी की। इसके अलावा लाम सेक्टर के खुखरानी और वंदमोरा इलाके में पाकिस्तानी रेंजरों ने रात 11:30 बजे भारी गोलाबारी शुरू की जो रात 3 बजे तक जारी रही।
ये भी पढ़ें: जब दिल्ली के थाने में हुआ निर्वस्त्र प्रदर्शन, शर्म से भागे पुलिसवाले
यूपी में ऐसी महिला से शादी करने पर योगी सरकार देगी 51 हजार रुपए