1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IIT दिल्ली, DU और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, लिखा- पाकिस्तान जिंदाबाद

IIT दिल्ली, DU और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, लिखा- पाकिस्तान जिंदाबाद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2017 07:35 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 10:47 pm IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी, आईआईटी दिल्‍ली और अलीगढ़ मुस्‍लिम यूनिवर्सिटी (AMU) सहित प्रमुख शिक्षण संस्थानों की ऑफिशियल बेबसाइट हैक कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक उसके पीछे पाकिस्‍तानी हैकर्स का हाथ बताया जा रहा है। उन्होंने वेबसाइट पर कुछ पाकिस्तान सम

website hack- India TV Hindi
website hack

नई दिल्‍ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी, आईआईटी दिल्‍ली और अलीगढ़ मुस्‍लिम यूनिवर्सिटी (AMU) सहित प्रमुख शिक्षण संस्थानों की ऑफिशियल बेबसाइट हैक कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक उसके पीछे पाकिस्‍तानी हैकर्स का हाथ बताया जा रहा है। उन्होंने वेबसाइट पर कुछ पाकिस्तान समर्थक नारे भी पोस्ट किए। हैकर्स खुद को PHC ग्रुप का बता रहे हैं।

बता दें कि PHC वही ग्रुप है जिसने पिछले साल भारत की 7100 वेबसाइट को हैक करने का दावा किया था। हालांकि वेबसाइट हैक होने के थोड़े ही समय में रिस्‍टोर कर लिया गया।

कथित तौर पर पाकिस्तान के समूहों ने इन वेबसाइटों को हैक किया। इन शैक्षिक संस्थानों के पोर्टल जब खोले गए तो इन पर सामान्य जानकारियां नहीं दिखाई दीं और इन पर जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कथित अत्याचार के वीडियो और संदेश प्रस्तुत किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत