1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंपोर में 58 घंटे बाद खत्म हुआ एनकाउंटर, दो आतंकवादी मारे गए

पंपोर में 58 घंटे बाद खत्म हुआ एनकाउंटर, दो आतंकवादी मारे गए

 Written By: IANS
 Published : Oct 12, 2016 06:34 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 06:34 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर में एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच बीते तीन दिनों से जारी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ बुधवार को खत्म हो गई। 58 घंटे तक चली मुठभेड़ के खत्म होने की घोषणा सेना ने की।

Army- India TV Hindi
Army Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पंपोर में एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच बीते तीन दिनों से जारी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ बुधवार को खत्म हो गई। 58 घंटे तक चली मुठभेड़ के खत्म होने की घोषणा सेना ने की। जनरल ऑफिसर कमांडिंग अशोक नरुला ने कहा कि आतंकवादियों के सफाये के लिए सोमवार सुबह शुरू हुए सैन्य अभियान को इस तरह से अंजाम दिया गया कि सेना को नुकसान न हो।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नरुला ने संवाददाताओं से कहा, "दो आतंकवादियों को मार गिराया गया और दो हथियार बरामद किए गए। बरामद हुई अन्य चीजों की विस्तृत जानकारी हम बाद में देंगे।" उन्होंने कहा, "हम अपनी तरफ कोई नुकसान नहीं चाहते थे। इसलिए इस अभियान में वक्त लगा। इमारत में 60 कमरे हैं। यही कारण है कि उन सभी कमरों की तलाशी में वक्त लगा।"

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) की इमारत में आतंकवादी घुस गए थे। इस सात मंजिली सरकारी इमारत में 70 कमरे हैं और यह इमारत श्रीनगर से 12 किलोमीटर दूर झेलम नदी के किनारे पर स्थित है।

संस्थान की मुख्य इमारत पर फरवरी में भी हमला हुआ था। उस समय भी आतंकवादियों ने इमारत में घुस सुरक्षाबलों पर हमले शुरू कर दिए थे। उस समय आतंकवादियों के हमले में छह लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक नागरिक, तीन जवान और दो अर्धसैनिक जवान शामिल थे। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत