1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट हमला: आतंकियों के शवों को 4 महीने बाद दफनाया गया

पठानकोट हमला: आतंकियों के शवों को 4 महीने बाद दफनाया गया

 Written By: Bhasha
 Published : May 05, 2016 07:56 am IST,  Updated : May 05, 2016 07:56 am IST

पठानकोट आतंकवादी हमले में चार महीने पहले मारे गये चारों आतंकवादियों के शवों को आज एक गुप्त स्थान पर दफना दिया गया।

dead bodies of pathankot terrorists- India TV Hindi
dead bodies of pathankot terrorists

नई दिल्ली: पठानकोट आतंकवादी हमले में चार महीने पहले मारे गये चारों आतंकवादियों के शवों को आज एक गुप्त स्थान पर दफना दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शवों को पठानकोट सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया था और आज दोपहर करीब 2 बजे उन्हें वहां से पठानकोट पुलिस द्वारा ले जाया गया और शहर के एक अग्यात कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

उन्होंने बताया कि पठानकोट मामले के आतंकवादियों को उस स्थान के समीप ही दफनाया गया है, जहां पिछले वर्ष दीनानगर :गुरदासपुर: पुलिस थाने पर हमले में शामिल तीनों आतंकवादियों के शवों को दफनाया गया था। NIA और स्थानीय पुलिस द्वारा छह मई को शवों को अस्पताल में ले जाया गया था और उसके बाद से उन्हें दो बड़े फ्रीजर में रखा गया था।

पाकिस्तान का संयुक्त जांच दल जब 29 मार्च को भारत की यात्रा पर आया था तो उससे शवों को ले जाने का आग्रह किया गया था लेकिन उसने इंकार कर दिया। इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण डीएनए और अन्य जैविक नमूने ले लिये थे।

NIA ने इन आतंकवादियों की तस्वीरें साझा की थी और लोगों से इनके बारे में सूचना मांगी थी एवं सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। ये आतंकी सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक जनवरी के तड़के हवाई ठिकाने में घुसने में कामयाब रहे थे और उसके बाद हमला बोल दिया था। लगभग 80 घंटे की गोलीबारी में मारे जाने से पहले इन्होंने सात सुरक्षाकर्मियों को मार दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत