1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल 13 पैसे प्रति लीटर महंगा, डीजल की कीमतों में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती

पेट्रोल 13 पैसे प्रति लीटर महंगा, डीजल की कीमतों में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2016 11:54 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 11:56 pm IST

नई दिल्ली: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे की बढ़ोतरी और डीजल में 12 पैसे की कटौती की है। बदली हुई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी। दिल्ली

petrol- India TV Hindi
petrol

नई दिल्ली: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे की बढ़ोतरी और डीजल में 12 पैसे की कटौती की है। बदली हुई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी। दिल्ली में आज रात से एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 66.10 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, कटौती के बाद डीजल की कीमत 54.57 रुपए प्रति लीटर रह जाएंगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

टैक्स को मिलाकर 17 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल

पेट्रोल की बात करें तो दिल्‍ली में सभी टैक्स को मिलाकर 17 पैसे महंगा हुआ है। अभी राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 65.93 रुपए है जो कि बढ़कर 66.10 रुपए हो जाएगी। दूसरी ओर सभी टैक्स को मिलाकर दिल्ली में डीजल 14 पैसे सस्ता होगा। फिलहाल डीजल 54.71 रुपए प्रति लीटर है जो कि आधी रात को घटकर 54.57 रुपए प्रति लीटर रह जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत