नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हो चुका है। नए साल की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी का यह संबोधन बेहद अहम है। पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद बदले हुए हालात में देशवासियों ने जिस धैर्य का परिचय दिया वह बेहद सराहनीय है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पीएम का भाषण :
- सरकार ने भीम ऐप लॉन्च किया है, लोग ज्यादा से ज्यादा इससे जुड़ें
- देश के समाजशास्त्री और इतिहासकार दिवाली के बाद के फैसले के प्रभाव का विश्लेषण करें
- देश के सभी लोगों ने नोटबंदी के बाद की स्थिति में धैर्य का अप्रतिम उदाहरम दिया है
- राजनीतिक दलों ने व्यवस्था में सुधार के लिए समय-समय पर पहल किए
- भ्रष्टाचार और कालेधन से मुक्ति के लिए राजनीतिक दल एक होकर फैसला लें
- विधानसभा और लोकसभा का चुनाव एक साथ कराने पर सार्थक बहस हो और रास्ता खोजा जाए
- देश में सकारात्मक परिवर्तन के लिए हमेशा स्थान रहा है
- डिजिटल लेनदेन के लिए देश में सकारात्मक माहौल बन रहा है
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए साढ़े सात लाख रुपये की राशि पर 10 साल तक के लिए 8 फीसदी ब्याज दर
- ब्याज की यह राशि वरिष्ठ नागरिक हर महीने प्राप्त कर सकते हैं
- गर्भवती महिलाओं के लिए देशव्यापी योजना की शुरुआत
- देश के सभी 650 से ज्यादा जिलों में गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद करेगी, यह राशि सीधे उनके खाते में जमा होगी।
- 2 करोड़ तक का व्यापार करनेवाले व्यापारियों के लिए टैक्स की गणना 6 फीसदी मानकर की जाएगी जो कि पहले 8 फीसदी थी
- मुद्रा की योजना लाभप्रद रही, 3 करोड़ लोगों ने इसका फायदा उठाया, सरकार अब इसे डबल करेगी
- छोटे दुकानदार और छोटो उद्योगों को लोन मिलने में आसानी होगी
- बैंकों से छोटे उद्योगों के लिए कैश क्रेडिट लिमिट को 20 से बढ़ाकर 25 फीसदी करने का आग्रह
- अगले तीन महीने में तीन करोड़ किसाने क्रेडिट कार्ड को रूपे कार्ड में बदला जाएगा
- खरीफ और रबी की बुआई के लिए लिए कर्ज पर 60 दिन का ब्याज सरकार देगी
- 2017 में गांव में रहनेवाले घर बनाने या घर का विस्तार करने के लिए दो लाख तक के कर्ज में 3फीसदी तक की छूट मिलेगी
- गांवों में बननेवाले घरों की संख्या को बढ़ा दिया है, अब 33 फीसदी ज्यादा घर बनेंगे
- 2017 में 9 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज में 4 फीसदी तक और 12 लाख पर 3फीसदी तक छूट
- पीएम आवास योजना के तहत गरीब और निम्न मध्यमवर्ग को घर देने के लिए दो स्कीम
- कालेधन ने गरीबों और निम्न मध्यमवर्ग को घर खरीदने से वंचित कर दिया
- लाखों गरीबों के पास अपना घर नहीं है।
- देश के सवा सौ करोड़ नागरिकों के लिए सरकार कुछ नई योजनाएं ला रही है
- गांव का उपेक्षित वर्ग जितना मजबूत बनेगा, देश उतना ही आगे बढ़ेगा
- बैंकों के पास काफी पैसा आ गया है, बैंकों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है,
- बैंक गरीब, निम्न मध्यमवर्ग को केंद्र में रखकर अपने कार्य का आयोजन करें
- बैंक भी लोकहित के गरीब कल्याण के इस अवसर को हाथ नहीं जाने दें
- बैंक के कर्मचारियों ने दिनरात मेहनत से काम किया।
- कुछ बैंकों में कुछ लोगों के गंभीर अपराध भी सामने आए हैं। आदतन फायदा उठाने का निर्लज्ज प्रयास हुआ है, इन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
- चालाकी के रास्ते खोजनेवाले बेईमान लोगों के लिए आगे के रास्ते बंद हो चुके हैं
- आदतन बेईमान लोगों को भी काले कारोबार से निकलकर मुख्यधारा में आना ही होगा
- अपराध और हिंसा में लगे लोगों पर नोटबंदी से कड़ी चोट पहुंची
- यह सरकार सज्जनों की मित्र और दुर्जनों को सज्जनता के रास्ते पर लाने के लिए प्रयासरत है
- कानून अपना काम पूरी कठोरता से करेगा, इसके साथ सरकार की यह भी प्राथमिकता है कि ईमानदारों की कठिनाई कैसे कम हो
- देश में सिर्फ 24 लाख लोग ये स्वीकारते हैं कि उनकी आय 10 लाख रुपये सालाना से ज्यादा है
- कैश अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में हो तो विकास का साधन बढ़ता है
- हिंदुस्तान ने जो कर दिखाया है वह दुनिया में कहीं नहीं हुआ
- बैंकिंग व्यवस्था की कमियों को दूर करने की कोशिश जारी, खासतौर से ग्रामीण इलाकों में विशेष ध्यान देने की जरूरत
- आपको अपना पैसा निकालने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
- देशवासियों ने जो कष्ट झेला वह देश के भविष्य के लिए नागरिकों के त्याग की मिसाल है
- जाली नोटों के जाल ने ईमानदार को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था, उसे परिस्थितियों को सहना पड़ता था
- दिवाली के बाद की घटना से साबित हुआ कि करोड़ों देशवासी इस घुटन से मुक्ति चाहते थे