1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

PM मोदी ने मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2017 07:06 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 07:28 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गोवा का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर मनोहर पर्रिकर को बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर कहा, "मनोहर पर्रिकर और उनकी टीम को शपथ ग्रहण करने पर

modi and parrikar- India TV Hindi
modi and parrikar

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गोवा का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर मनोहर पर्रिकर को बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर कहा, "मनोहर पर्रिकर और उनकी टीम को शपथ ग्रहण करने पर बधाइयां। गोवा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

पर्रिकर को राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने राज भवन में आयोजित एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गोवा में नौ विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। भाजपा को पर्रिकर के अलावा दो मंत्री पद मिले जबकि सहयोगी दलों जीएफपी को तीन, एमजीपी को दो और निर्दलीय विधायकों को दो मंत्री पद दिए गए। 

ये भी पढ़ें

गत 11 मार्च को घोषित परिणामों में 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में 17 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस ने शपथ-ग्रहण रकवाने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई सकारात्मक व्यवस्था नहीं मिली।

हालांकि उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था के अनुसार पर्रिकर को गुरूवार तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा। इससे पहले राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने उन्हें सदन में बहुमत सिद्ध करने के लिए 15 दिन का समय दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत