1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्रिक्स में बोले मोदी-'पाक आतंकवादियों को पनाह देने के साथ ऐसी मानसिकता को बढ़ाता है'

ब्रिक्स में बोले मोदी-'पाक आतंकवादियों को पनाह देने के साथ ऐसी मानसिकता को बढ़ाता है'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 16, 2016 12:38 pm IST,  Updated : Oct 16, 2016 03:29 pm IST

बेनॉलिम: गोवा में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, यह देश (पाकिस्तान) ना सिर्फ आतंकवादियों को पनाह देता है, बल्कि ऐसी मानसिकता को परवान चढ़ाता है, जो दावा करती है कि

pm narendra modi says pakistan support terrorist- India TV Hindi
pm narendra modi says pakistan support terrorist

बेनॉलिम: गोवा में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, यह देश (पाकिस्तान) ना सिर्फ आतंकवादियों को पनाह देता है, बल्कि ऐसी मानसिकता को परवान चढ़ाता है, जो दावा करती है कि राजनीतिक लाभ के लिए आतंकवाद उचित है। ब्रिक्स को इस खतरे के खिलाफ एक सुर में बोलना चाहिए। ब्रिक्स राष्ट्राध्यकों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी आर्थिक खुशहाली की राह में सबसे गंभीर प्रत्यक्ष खतरा आतंकवाद है, दुर्भाग्य से इसका मुख्य केंद्र (मदर-शिप) भारत का पड़ोसी देश है।

मोदी ने रविवार को स्पष्ट तौर पर पाकिस्तान के संदर्भ में कहा कि आतंकवाद की जन्मभूमि (मदरशिप आफ टेररिज्म) भारत के पड़ोस में है और यह दुनियाभर के आतंकी मॉड्यूल्स से जुड़ी हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने प्रधानमंत्री के ब्रिक्स नेताओं की बैठक में दिए गए भाषण के अंश की जानकारी ट्वीट के जरिए दी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर विकास की नई पौध की जड़ें जमानी हैं, तो कुशल प्रतिभा, विचारों, प्रौद्योगिकी और पूंजी की बिना रुकावट सीमाओं के आर-पार प्रवाह होनी चाहिए। विदेश मंत्रालय का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा का एनएसजी सदस्यता के लिए समर्थन पर धन्यवाद किया और उम्मीद जतायी की यह समर्थन आगे भी जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और चीन दोनों ही आतंकवादी के पीड़ित हैं। यह संकट पूरे क्षेत्र को परेशान कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत