1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकारी कर्मचारियों को आकर्षक दरों पर आवास, वाहन ऋण देगा PNB

सरकारी कर्मचारियों को आकर्षक दरों पर आवास, वाहन ऋण देगा PNB

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2016 02:13 pm IST,  Updated : Oct 11, 2016 02:13 pm IST

सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के भुगतान का लाभ उठाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक :पीएनबी: ने इस माह की शुरआत से उन्हें 9.3 से 9.8 प्रतिशत की आकर्षक दरों पर गृह और वाहन ऋण उपलब्ध कराना शुरू किया है।

PNB- India TV Hindi
PNB

नयी दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के भुगतान का लाभ उठाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक :पीएनबी: ने इस माह की शुरआत से उन्हें 9.3 से 9.8 प्रतिशत की आकर्षक दरों पर गृह और वाहन ऋण उपलब्ध कराना शुरू किया है। बैंक ने कहा है कि इसके अलावा वह इन खंडों में ऋण के लिए किसी तरह का प्रोसेसिंग या अग्रिम शुल्क नहीं लेगा और न ही ग्राहकों पर दस्तावेजीकरण का शुल्क लगाया जाएगा। ये ब्याज दरें 1 अक्तूबर, 2016 से प्रभावी हैं।

पीएनबी ने कहा कि आवास ऋण के लिए फ्लोटिंग ब्याज दर एक साल के लिए ऋण की सीमान्त लागत दर :एमसीएलआर: पर 9.3 प्रतिशत तय की गई है। वहीं फिक्स्ड दरों पर आवास ऋण लेने वालों के लिए यह फ्लोटिंग ब्याज दर जमा 0.50 प्रतिशत यानी 9.8 प्रतिशत होगी। कार ऋण के लिए ग्राहकों से एक साल का एमसीएलआर जमा 0.25 प्रतिशत :9.55 प्रतिशत: फ्लोटिंग आधार पर ब्याज लिया जाएगा। वहीं फिक्स्ड ब्याज दरों में तीन साल में इन्हें रिसेट के प्रावधान के साथ, एक साल की एमसीएलआर जमा 0.25 प्रतिशत या 9.55 प्रतिशत रहेगी।

केंद्र और राज्य सरकारों के स्थायी कर्मचारी, रक्षाकर्मी, अद्र्धसैनिक बलों के कर्मचारी पीएनबी प्राइड योजना का लाभ उठा सकते हैं। कर्ज लेने वालों पर मौजूदा आवास और कार ऋण के अन्य नियम और शर्तें कायम रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत