नई दिल्ली: Punjab Board 12th Result 2017 : बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढिलों ने रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 2 लाख 85 हजार 138 बच्चे शामिल हुए थे, जिनमें से 1 लाख 86 हजार 278 बच्चे पास हुए हैं। इस परीक्षा में कुल 65 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। लुधियाना की अमीषा अरोड़ा 98.44 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं प्रभजोत जोशी 98.22 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और गुरदासपुर की रिया 98 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं स्पोर्ट्स कोटे में संगरुर की हुसनदीप कौर ने पहला स्थान, लुधियाना की नैंसी गोयल ने दूसरा और शिवम कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। (ये भी पढ़ें: भारत बना विश्व का चौथा शक्तिशाली देश, ये है इसकी सबसे बड़ी ताकत...)
परीक्षा परिणाम punjab.indiaresults.com और www.pseb.ac.in पर देख सकते हैं।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढिलों ने रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 2 लाख 85 हजार 138 बच्चे शामिल हुए थे, जिनमें से 1 लाख 86 हजार 278 बच्चे पास हुए हैं। इससे पहले बोर्ड की ओर से यह परिणाम 10 मई को घोषित किए जाने की चर्चा थी, जिसे लेकर विद्यार्थी भी बार-बार वेबसाइट खंगाल रहे थे। पंजाब विधानसभा चुनाव की वजह से परीक्षा में देरी हुई थी। यह परीक्षा 28 फरवरी से लेकर 24 मार्च तक चली थी।
बोर्ड का ओवरऑल परीक्षा परिणाम 62.36 प्रतिशत रहा है। जिसमें नियमित विद्यार्थियों की पास प्रतिशत्ता 65.33 प्रतिशत रहा है तथा इस बार ओपन स्कूल स्कूल प्रणाली के माध्यम से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की पास प्रतिशत्ता 33.84 प्रतिशत रही है।
चेयरमैन बलवीर सिंह ढोल ने बताया कि नियमित परीक्षा में कुल 2 लाख 85 हजार 138 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें से एक लाख 86 हजार 278 विद्यार्थी पास हुए। इसी प्रकार ओपन परीक्षा के तहत 29 हजार 667 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से 10 हजार 43 विद्यार्थी पास हुए हैं।
ये भी पढ़ें: जब दिल्ली के थाने में हुआ निर्वस्त्र प्रदर्शन, शर्म से भागे पुलिसवाले
यूपी में ऐसी महिला से शादी करने पर योगी सरकार देगी 51 हजार रुपए