1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. FB पर निजी जानकारी शेयर करने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या

FB पर निजी जानकारी शेयर करने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की पत्नी की हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2017 11:05 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 11:05 pm IST

पुणे: 34 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अपने अपार्टमेंट में स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला का भाई जब

murder- India TV Hindi
murder

पुणे: 34 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अपने अपार्टमेंट में स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला का भाई जब कल रात उनके हड़पसर स्थित घर पहुंचा, तब मामला प्रकाश में आया। भाई ने वहां पति पत्नी दोनों को मरा हुआ पाया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मृतक राकेश गंगुर्दे (34) एक निजी कंपनी में काम करता था। उसका विवाह चार साल पहले सोनाली (28) से हुआ था, जबकि अभी तक उनको कोई बच्चा नहीं था। हड़सपर पुलिस थाना से संबद्ध पुलिस अधिकारी ने बताया, राकेश की ओर से कथित तौर पर लिखे गये आत्महत्या नोट के अनुसार वह सोनाली से खुश नहीं था। वह परिवार नियोजन के बारे में बहस करती रहती थी और सोशल मीडिया में अपने एक पुरुष दोस्त के संपर्क में थी, जिससे कारण वह ऐसा कठोर कदम उठाने के लिए प्रेरित हुआ।

उसने बताया कि सोनाली की मां नासिक में रहती थी और उसने उससे संपर्क करने का भी प्रयास किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

पुलिस अधिकारी ने बताया, सोनाली की मां ने उसके बाद अपने पुत्र को फोन किया। वह भी पुणे में रहता था। मां के फोन के बाद उसका भाई कल रात मृतक महिला के अपार्टमेंट पहुंचा। अपार्टमेंट पहुंचने के बाद जब उससे दरवाजा खोलने को प्रयास किया, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खोल पाया। बाद में पुलिस की मदद से उसने दरवाजा तोड़कर खोला और राकेश फंदे से झूल रहा है, जबकि सोनाली मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी हुई है।

उन्होंने बताया कि हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया लगता है कि सोनाली की हत्या की गयी है। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत