नई दिल्ली: नौ सितंबर से प्रीमियर ट्रेनों राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में सफर करना महंगा हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू करने का फैसला किया है जिसके बाद हर बार 10 फीसदी टिकट बुक होने पर किराए में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। हालांकि, इन ट्रेनों में फर्स्ट एसी और एक्जिक्यूटिव श्रेणी की यात्रा के लिए मौजूदा किरायों में कोई बदलाव नहीं होगा।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह नई व्यवस्था 9 सितंबर 2016 से लागू होने वाली है। रेलवे की यह तैयारी घाटे से उबरने के लिए की जा रही है। शुरुआत में पहली 10 प्रतिशत सीटों के लिए सामान्य किराया लागू होगा। प्रत्येक 10 प्रतिशत बर्थ की बुकिंग के बाद किरायों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके तहत मांग के आधार पर किराया ज्यादा से ज्यादा 50 प्रतिशत तक बढ़ेगा।
Also read:
- कर्नाटक में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तुंगभद्रा नदी में 12 लोग डूबे
- AUDI कराएगी इस कार की मरम्मत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के लिए बेहद खास थी ये कार
- यहां होगी ऑनलाइन कुर्बानी, ऐप पर ऑर्डर देते ही घर पहुंचेगा बकरा
सेकेंड एसी और चेयरकार के लिए अधिकतम बढ़ोतरी 50 प्रतिशत की होगी। वहीं थर्ड एसी के लिए यह 40 प्रतिशत अधिक होगी। अन्य अनुपूरक शुल्कों मसलन आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, कैटरिंग शुल्क और सेवा कर में बदलाव नहीं होगा। देश में इस समय 42 राजधानी, 46 शताब्दी तथा 54 दुरंतो ट्रेनें चल रही हैं।