1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब ट्रेन में मिलेगा हवाई जहाज जैसा फील, हर सीट पर LCD और Wi-Fi का मज़ा

अब ट्रेन में मिलेगा हवाई जहाज जैसा फील, हर सीट पर LCD और Wi-Fi का मज़ा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2017 01:49 pm IST,  Updated : May 06, 2017 01:49 pm IST

पंजाब के कपूरथला में भारत की सबसे मॉडर्न ट्रेन का निर्माण हो रहा है। 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन में आम आदमी के लिए हवाई जहाज जैसी लग्ज़री का इंतजाम किया गया है।

Tejas Express- India TV Hindi
Tejas Express

नई दिल्ली: पंजाब के कपूरथला में भारत की सबसे मॉडर्न ट्रेन का निर्माण हो रहा है। 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन में आम आदमी के लिए हवाई जहाज जैसी लग्ज़री का इंतजाम किया गया है। आपके लिए सीट पर लगी एलसीडी स्क्रीन पर मनोरंजन का इंतजाम है तो वहीं प्लेन की तरह सीट के ऊपर पर्सनल अटेंडेंट कॉल बेल बटन दिया गया है।

भारतीय रेलवे मुंबई और गोवा के बीच जून से प्रीमियर ट्रेन 'तेजस' की शुरुआत करने जा रहा है. इस ट्रेन के यात्रियों को सेलिब्रिटी शेफ द्वारा तैयार व्यंजन खाने को मिलेंगे. इस खास ट्रेन में हर सीट पर एलसीडी स्क्रीन, चाय कॉफी के लिए वेंडिग मशीन का मज़ा मिलेगा. 20 डिब्बों वाले तेजस एक्सप्रेस में स्वचालित दरवाजे और पूरी तरह बंद गैंगवे (डिब्बों को जोड़ने वाला रास्ता) होंगे. यह भारतीय रेलवे की इस तरह की पहली ट्रेन होगी. इस समय स्वचालित दरवाजे केवल मेट्रो में ही हैं. मुंबई-गोवा मार्ग पर शुरू होने के बाद यह ट्रेन सेवा दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर भी शुरू की जा सकती है.

'तेजस' ट्रेन की खूबियां.....

  • 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी
  • पहली बार ऑटोमेटिक प्लग टाइप दरवाजे लगाए
  • सेफ्टी के लिए स्टेनलेस स्टील डिस्क ब्रेक्स लगाई
  • गेट पर दो CCTV कैमरे, कोच में 6 CCTV कैमरे
  • आग से बचाव के लिए स्मोक डिटेक्टर्स लगाए गए
  • कोच में एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है
  • तेजस में मॉडर्न वैक्यूम बायो टॉयलेट लगाए गए हैं
  • लेदर से बनी है तेजस की बेहद आरामदायक सीट
  • एडजेस्टेबल हेडरेस्ट और लेगरेस्ट की सुविधा
  • प्लेन की तरह पर्सनल अटेंडेंट कॉल बेल बटन
  • सीट पर एलसीडी स्क्रीन से मनोरंजन की सुविधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत