1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उपेंद्र कुशवाहा ने बच्चों की मौतों के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहराया, इस्तीफा मांगा

उपेंद्र कुशवाहा ने बच्चों की मौतों के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहराया, इस्तीफा मांगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2019 09:10 pm IST,  Updated : Jun 23, 2019 09:11 pm IST

कुशवाहा ने पटना स्थित रालोसपा के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि बच्चों की मौत के बावजूद राज्य सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पूरी स्वास्थ्य सेवाओं को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

bihar- India TV Hindi
उपेंद्र कुशवाहा ने बच्चों की मौतों के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहराया Image Source : PTI

पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

कुशवाहा ने पटना स्थित रालोसपा के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि बच्चों की मौत के बावजूद राज्य सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पूरी स्वास्थ्य सेवाओं को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। 

कुशवाहा ने कहा, "मुख्यमंत्री केवल आश्वासन देते हैं। उद्देश्य की पूर्ति नहीं करते। या तो आप कार्य करें या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।’’ उन्होंने कहा कि रालोसपा नीतीश की असफलताओं को उजागर करने के लिए सड़कों पर उतरेगी। कुशवाहा ने राज्य सरकार पर चिकित्सकों के सभी स्वीकृत पदों को भरने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर स्वास्थ्य सेवा में सुधार को लेकर केवल घोषणाएं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा चार साल पहले की गई घोषणाओं को पूरा किया जाना अभी बाकी है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोलने के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जो गृह मंत्री भी हैं, ने भी बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। यह प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है, उन्हें मामले का संज्ञान लेना चाहिए। 
 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत