1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चार महीने बाद वाहनों के लिए फिर खोला गया रोहतांग पास

चार महीने बाद वाहनों के लिए फिर खोला गया रोहतांग पास

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2017 12:26 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 12:26 pm IST

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इसे चार महीने पहले बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने रविवार को यह कहा।

rohtang pass opened for vehicles after four months- India TV Hindi
rohtang pass opened for vehicles after four months

मनाली: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इसे चार महीने पहले बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने रविवार को यह कहा।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रमुख इंजीनियर मोहन लाल ने बताया, "रोहतांग दर्रे से लाहौल घाटी की ओर जाने वाला सड़क मार्ग फिर से खोल दिया गया है।" उन्होंने कहा, "मनाली और सिस्सु के बीच 85 किलोमीटर लंबे मार्ग से बर्फ हटानी जरूरी थी, जहां (सर्दियों में) अधिकतम बर्फबारी हुई थी और जहां हिमस्खलनों का खतरा रहता है।"

475 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरा खोलने के बारे में लाल ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर बर्फ हटाने का काम तेज गति से जारी है। उन्होंने कहा, "हमारा मनाली-लेह राजमार्ग को 25 मई से फिर से खोलने का लक्ष्य है।" आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि फिलहाल केवल छोटे वाहनों को ही रोहतांग दर्रे से गुजरने की इजाजत दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत