1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी: गुरुग्राम में एक पखवाड़े में जब्त हुए 1.60 करोड़

नोटबंदी: गुरुग्राम में एक पखवाड़े में जब्त हुए 1.60 करोड़

 Written By: IANS
 Published : Dec 20, 2016 10:20 am IST,  Updated : Dec 20, 2016 10:20 am IST

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक पखवाड़े में 1.60 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यह राशि अधिकांशत: 2,000 रुपये व 500 ्नरुपये के नए नोटों में है। आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी

Gurugram- India TV Hindi
Gurugram

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक पखवाड़े में 1.60 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यह राशि अधिकांशत: 2,000 रुपये व 500 ्नरुपये के नए नोटों में है। आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गई। लेकिन, अब तक सिर्फ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

नोटबंदी के पूरे 20 दिनों बाद 28 नवंबर को पुलिस ने गुरुग्राम में अवैध नकदी की जमाखोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस जब्त की गई राशि में 95 लाख नए नोटों में और 64 लाख पुराने अमान्य नोटों में हैं।

इस अभियान में पिछली बरामदगी दिल्ली-जयपुर-मुंबई राजमार्ग के मनेसर बस स्टैंड पर दो लोगों के पास से 9 लाख रुपये की हुई। पुलिस ने यह राशि 16 दिसम्बर की शाम को जब्त की।

इससे एक दिन पहले दो अलग-अलग स्थानों से 50 लाख रुपये की राशि जब्त की गई। इसमें से करीब एक तिहाई नए 2000 और 500 रुपये के नोटों में थी।

इसी तरह 13 दिसम्बर को 7.92 लाख रुपये नए नोटों में और 9 दिसम्बर को 10 लाख रुपये 2000 रुपये के नोटों में जब्त किए गए।

डीएलएफ इलाके से 7 दिसम्बर को तीनों लोगों के पास से एक कार में 17 लाख रुपये नए नोटों में जब्त हुए।

इसी तरह 28 नवंबर को 15 लाख रुपये की राशि जब्त की गई।

पुलिस ने कहा कि किसी भी आरोपी को नकदी ले जाने के मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया। साथ ही कहा गया कि मामले को आयकर विभाग को सौंपा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत