1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज से निकर की जगह ट्राउजर पहनेंगे RSS के स्वयंसेवक

आज से निकर की जगह ट्राउजर पहनेंगे RSS के स्वयंसेवक

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2016 08:27 am IST,  Updated : Oct 11, 2016 09:35 am IST

आरएसएस के स्वयंसेवक आज विजया दशमी पर अपने स्थापना दिवस के मौके पर अपने ड्रेस कोड में 90 साल से शामिल खाकी निकर को छोड़कर ब्राउन रंग की पतलून पहनेंगे।

आज से निकर की जगह ट्राउजर पहनेंगे RSS के स्वयंसेवक
आज से निकर की जगह ट्राउजर पहनेंगे RSS के स्वयंसेवक

उन्होंने बताया कि आठ लाख से अधिक ट्राउजर वितरित कर दिये गये हैं। इनमें छह लाख सिले हुए ट्राउजर हैं और दो लाख का कपड़ा है जो देशभर में संघ कार्यालयों पर पहुंचा दिये गये हैं। वैद्य ने बताया कि 2009 में गणवेश में बदलाव का विचार किया गया था लेकिन तब इस पर आगे काम नहीं हो सका। विचार-विमर्श के बाद 2015 में इस प्रस्ताव को फिर से आगे बढ़ाया गया और निकर की जगह ट्राउजर को वेशभूषा में शामिल करने की आम-सहमति बन गयी। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने इस प्रस्ताव पर कुछ महीने पहले मुहर लगाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत