1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज से निकर की जगह ट्राउजर पहनेंगे RSS के स्वयंसेवक

आज से निकर की जगह ट्राउजर पहनेंगे RSS के स्वयंसेवक

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2016 08:27 am IST,  Updated : Oct 11, 2016 09:35 am IST

आरएसएस के स्वयंसेवक आज विजया दशमी पर अपने स्थापना दिवस के मौके पर अपने ड्रेस कोड में 90 साल से शामिल खाकी निकर को छोड़कर ब्राउन रंग की पतलून पहनेंगे।

आज से निकर की जगह...- India TV Hindi
आज से निकर की जगह ट्राउजर पहनेंगे RSS के स्वयंसेवक

नई दिल्‍ली: RSS के स्वयंसेवक आज विजया दशमी पर अपने स्थापना दिवस के मौके पर अपने ड्रेस कोड में 90 साल से शामिल खाकी निकर को छोड़कर ब्राउन रंग की पतलून पहनेंगे और इस तरह से इस संगठन में एक पीढ़ीगत बदलाव आएगा जिसे BJP का वैचारिक मार्गदर्शक माना जाता है।

दशहरा पर संघ के स्थापना दिवस के मौके पर आज से संघ की वेशभूषा में यह बदलाव आएगा। संघ ने स्वयंसेवकों के लिए मोजों के रंग को बदलने की भी मंजूरी दे दी है और पुराने खाकी रंग की जगह गहरे ब्राउन रंग के मोजे इसमें शामिल होंगे। हालांकि परंपरागत रूप से शामिल दंड ड्रेस कोड का हिस्सा बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत