मुम्बई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को लोअर परेल इलाके के जारा शोरूम में कथित तौर पर हंगामा करने के लिए गिरफ्तार किया गया। मनसे कार्यकर्ता पाकिस्तानी ब्रांड के कपड़े बेचने के आरोप में शोरूम पर हंगामा कर रहे थे।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पुलिस उपायुक्त (जोन थ्री) प्रवीण पडवाल ने आज कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मनसे के पार्षद दत्ता नारवंकर और तीन महिलाएं शामिल हैं जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी ब्रांड के कपड़े बेचने की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता कल फोनिक्स मॉल के अंदर शोरूम में घुस आए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तानी ब्रांड के कपड़े बाहर फेंक दिए।
अधिकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने दुकान प्रबंधन को चेतावनी दी कि पाकिस्तानी ब्रांड के कपड़े नहीं बेचें।