1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रूसी महिला से रेप का आरोपी फरार, वाणिज्य दूतावास को भी जानकारी नहीं

रूसी महिला से रेप का आरोपी फरार, वाणिज्य दूतावास को भी जानकारी नहीं

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2016 10:12 am IST,  Updated : May 03, 2016 10:12 am IST

गोवा के समुद्रतटों वाले गांव मोर्जिम में रूसी युवती से कथित दुष्कर्म की घटना को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न अपराध के बारे में रूस के वाणिज्य दूतावास को ही सूचित किया गया है।

russian raped in goa- India TV Hindi
russian raped in goa

पणजी: गोवा के समुद्रतटों वाले गांव मोर्जिम में रूसी युवती से कथित दुष्कर्म की घटना को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न अपराध के बारे में रूस के वाणिज्य दूतावास को ही सूचित किया गया है। मुंबई में रूस के वाणिज्य दूतावास के एक प्रवक्ता ने बताया, "हमें आज की तारीख में न तो पीड़िता की ओर से कोई बयान मिला है और न गोवा पुलिस ने व्यक्ति के नाम के बारे में कोई सूचना दी है। मुंबई में स्थित महावाणिज्य दूत और गोवा का सम्मानीय वाणिज्य दूतावास इस रूसी नागरिक को किसी भी तरह की मदद मुहैया कराने के लिए तैयार है।"

दर्ज एफआईआर के अनुसार, रूस की 25 वर्षीया युवती पर्यटक वीजा पर गोवा आई थी। उसका आरोप है कि 28 अप्रैल की सुबह मोर्जिम में एक रिजॉर्ट के मालिक जेम्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत के अनुसार, उसके साथ दुष्कर्म उसके होटल के कमरे में हुआ। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी ने उसके कमरे में दाखिल होने के लिए एक मास्टर की (चाबी) का इस्तेमाल किया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संवाददाताओं, गोवा में स्थित रूस के वाणिज्य दूत विक्टर अलबुकर्क सहित रूसी दूतावास संबंधी अधिकारियों के बार-बार पूछने पर भी इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। विक्टर का दावा कि उन्हें पुलिस विभाग की ओर से औपचारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है।

विक्टर ने बताया, "हमें इस बारे में केवल मीडिया से पता चला। हमें पुलिस ने मामले के बारे में बिल्कुल सूचित नहीं किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत