1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा में हुई घटना के पीछे शिवपाल का हाथ, मुकदमा दर्ज हो: साध्वी निरंजना ज्योति

मथुरा में हुई घटना के पीछे शिवपाल का हाथ, मुकदमा दर्ज हो: साध्वी निरंजना ज्योति

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Jun 05, 2016 04:19 pm IST

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा की नेता साध्वी निरंजना ज्योति ने मथुरा में हुई घटना के पीछे प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह का हाथ होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Sadhvi Niranjan Jyoti- India TV Hindi
Sadhvi Niranjan Jyoti

मथुरा: केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा की नेता साध्वी निरंजना ज्योति ने मथुरा में हुई घटना के पीछे प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह का हाथ होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

रविवार सुबह मथुरा पहुंची खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री ने यहां सीधे-सीधे कहा कि जवाहर बाग पर कब्जा करने वालों को शिवपाल सिंह का पूरा संरक्षण प्राप्त था। इसीलिए ढाई साल बीत जाने पर भी जिला मुख्यालय पर सैकड़ों एकड़ की सरकारी संपत्ति पर कब्जा किए बैठे लोगों के खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के लिए न तो अनुमति दी गई और न ही अपेक्षित पुलिस बल मुहैया कराया गया।

उन्होंने भी जवाहर बाग में घुसकर घटनास्थल का जायजा लेने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें भी रोक दिया गया।

एसएसपी राकेश सिंह ने बताया कि अभी सोमवार तक जवाहर बाग में किसी भी प्रकार के विस्फोटक, बारूद, बारूदी सुरंगें जैसे घातक हथियारों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सदर थाने में कुल 45 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें 3000 लोगों को आरोपी बनाया गया है व तकरीबन पौने चार सौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं। क्योंकि पुलिस की कुछ टीमें रामवृक्ष यादव आदि की सहायता करने वाले, उनकी वित्तीय मदद करने वालों, हथियार मुहैया कराने वालों आदि का पता लगा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत