1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑनलाइन कुत्ते खरीदने की कोशिश के दौरान खुर्शीद से 59,000 रूपये की ठगी

ऑनलाइन कुत्ते खरीदने की कोशिश के दौरान खुर्शीद से 59,000 रूपये की ठगी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2017 08:54 am IST,  Updated : Mar 08, 2017 08:54 am IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद से कुछ लोगों ने एक वेबसाइट के जरिए उन्हें माल्टा के पिल्ले बेचने के बहाने उनसे कथित तौर पर 59,000 रूपये ठग लिए। दिल्ली पुलिस की आर्थिक

Salman Khurshid- India TV Hindi
Salman Khurshid

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद से कुछ लोगों ने एक वेबसाइट के जरिए उन्हें माल्टा के पिल्ले बेचने के बहाने उनसे कथित तौर पर 59,000 रूपये ठग लिए। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने खुर्शीद की शिकायत पर दो मार्च को एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि खुर्शीद को 13 फरवरी को एक पोर्टल के जरिए पिल्लों की बिक्री के बारे में पता चला था। विज्ञापन में एक पिल्ले की कीमत 12000 रूपये बताई गई थी।

पूर्व विदेश मंत्री ने आरोपी टोनी वलास से ईमेल के जरिए संपर्क किया। उसने खुद के केरल निवासी होने का दावा किया था। ईमेल के आदान प्रदान के बाद 19 फरवरी तक खुर्शीद के कार्यालय के प्रतिनिधि ने वलास के साथ बात शुरू की। वलास ने उनसे अंकित बादरी नाम के एक व्यक्ति के खाते में रूपये भेजने को कहा। प्राथमिकी में वह भी नामजद है। खुर्शीद के प्रतिनिधि ने जब 59,000 रूपये बादरी के खाते में डाल दिए तब वलास ने खुर्शीद को बताया कि वह अपने अमेरिकी टोल फ्री नंबर और फेसबुक पर उपलब्ध होगा।

इसके बाद आरोपी ने पिल्लों के स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के नाम पर तथा उन्हें दिल्ली भेजने के खर्च के लिए और अधिक रूपये मांगे थे। उन्हें बताया गया कि पालतू जानवरों को पहुंचाने वाली कुरियर कंपनी पैसिफिक पेट रे लोकेटर्स उन पिल्लों की आपूर्ति करेगी लेकिन वे पिल्ले कभी नहीं पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि साइबर अपराध के मामले देखने वाली पुलिस इसकी तह तक जाएगी। हालांकि, कांग्रेस नेता की शिकायत में बिटक्वाइन व्यापार का जिक्र है लेकिन आर्थिक अपराध शाखा की प्राथमिकी में इसका जिक्र नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत