अहमदाबाद: सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर द्वारा तैयार मेन्यू जल्द ही जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की थाली तक पहुंच सकता है। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि उनके मंत्रालय ने सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों में परोसे जाने वाले खाने का मेन्यू तय करने और इन आवासीय विद्यालयों में खाना बनाने वालों को प्रशिक्षित करने का जिम्मा संजीव कपूर को सौंपने का फैसला किया है।
ईरानी के अनुसार नवोदय विद्याालय के छात्रों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने की नीयत से यह निर्णय किया गया है।
इन विद्यालयों का संचालन मानव संसाधन विकास मंत्रालय करता है।