1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरपंच ने भरी पंचायत में झूठा बताकर चटवाया थूक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सरपंच ने भरी पंचायत में झूठा बताकर चटवाया थूक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 06, 2016 04:01 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 04:05 pm IST

बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सरपंच ने अपने भतीजे की शादी टूटने से नाराज होकर न केवल एक युवक से उसकी थूक चटवाई, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस मामले की दलसिंहसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

smastipur- India TV Hindi
smastipur

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सरपंच ने अपने भतीजे की शादी टूटने से नाराज होकर न केवल एक युवक से उसकी थूक चटवाई, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस मामले की दलसिंहसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

ये भी पढ़े-

पुलिस के अनुसार, थाने के बम्बइया हरलाल पंचायत में भैरव साह के सच बोलने से मुरारी झा की शादी टूट गई। यह बात जब सरपंच बौआजी झा को पता चली, तो उन्होंने भैरव साह को तलब किया और उससे थूक चटवाई और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

पीड़ित भैरव शाह का आरोप है कि दो साल पहले मुरारी झा के सरकारी नौकरी मिलने की चर्चा थी, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली थी। इसी बीच दशरथपुर गांव के एक व्यक्ति जो अपनी बेटी की शादी मुरारी झा से करना चाहते थे, भैरव से मिले। भैरव के अनुसार, "उन्होंने मुझसे मुरारी झा के बारे में पूछा और यह भी जानकारी भी मांगी कि क्या वह सरकारी नौकरी करते हैं? मैंने उन्हें सही जानकारी दे दी।"

भैरव के अनुसार, इसके बाद उस व्यक्ति ने मुरारी झा से बेटी की शादी नहीं की।

इसकी जानकारी 29 जून को सरपंच को हो गई। अगले दिन 30 जून को सरपंच बौआजी झा ने भैरव को अपने घर पर तलब किया। आरोप है कि कई लोगों के सामने भैरव साह से पूछताछ शुरू की और उसे झूठ बोलने का दोषी बताते हुए पहले 25 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया।

जब भैरव साह ने रुपये देने में असमर्थता जाहिर की, तो 50 लाठी मारने की सजा तय कर दी। यह सुन कर भैरव गिड़गिड़ाने लगा, तो सरपंच ने उसे थूक कर चाटने की सजा दे दी।

दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनवर जावेद अंसारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दलसिंहसराय थाने में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इधर, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने को निर्देश दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत