1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जल्द घोषित होंगे SBI Clerk Mains 2016 के परिणाम - Announcement

जल्द घोषित होंगे SBI Clerk Mains 2016 के परिणाम - Announcement

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 13, 2016 07:19 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 07:19 pm IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (sbi.co.in) SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2016 के तहत जूनियर एसोसिएट्स और जूनियर ऐग्रिकल्चरल असोसिएट्स के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

SBI Clerk Mains Result 2016, sbi result 2016- India TV Hindi
SBI Clerk Mains Result 2016

SBI Clerk Mains Result 2016: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (sbi.co.in) SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2016 के तहत जूनियर एसोसिएट्स(JA) और जूनियर ऐग्रिकल्चरल असोसिएट्स(JAA) के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। जूनियर एसोसिएट्स और जूनियर ऐग्रिकल्चरल असोसिएट्स के अभ्यर्थी अपना कटऑफ नंबर स्टेट बैंक की ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर जांच सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट:

जानकारी के मुताबिक क्लरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट्स और जूनियर ऐग्रिकल्चरल असोसिएट्स पदों के लिए 25 और 26 जून को ली गई SBI की मुख्य भर्ती परीक्षा 2016 का परिणाम 31 अक्टूबर 2016 से पहले घोषित कर दिया जाएगा।

देरी का कारण:
शेड्यूल के मुताबिक, SBI क्लर्क मेन्स का रिजल्ट 16 अगस्त, 2016 को कट ऑफ मार्क्स और स्कोर कार्ड के साथ घोषित किया जाना था। SBI क्लर्क मेन्स के रिजल्ट में देरी मुख्य रूप से चयन प्रक्रिया को लेकर आंतरिक मुद्दों के चलते हुई।

जानकारी के मुताबिक, SBI क्लर्क मेन्स का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। यह परिणाम भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। 25 और 26 जून 2016 को सफलतापूर्वक आयोजित किए गए SBI क्लर्क की मुख्य परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

सेक्शन और स्टेट के मुताबिक 2016 SBI क्लर्क मेन्स कट ऑफ 2016:
2016 SBI क्लर्क मेन्स एग्जाम कट ऑफ 2016 के आंकड़े निम्नलिखित हैं.
जनरल अवेयरनेस: 12-16 नंबर
इंग्लिश लैंग्वेज: 10-15 नंबर
रीजनिंग: 8-14 नंबर
क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड: 7 से 13 नंबर

2016 SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा का परिणाम कैसे चेक करें:

•             आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
•             Careers पर क्लिक करें
•             SBI Clerk Mains Exam 2016 Result लिंक पर क्लिक करें
•             परिणाम प्राप्त करने के लिए जरूरी सूचनाएं भरें
•             आगे के संदर्भ के लिए परिणाम सहेजें

SBI के बारे में:
200 सालों के इतिहास के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) संपत्ति, जमा, लाभ, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के मामले में भारत का सबसे बड़ा बैंक है। 50% से अधिक के स्वामित्व के साथ भारत सरकार इस फॉर्च्यून 500 इकाई की सबसे बड़ी शेयरधारक है। SBI को बैंकर पत्रिका द्वारा '2015 में दुनिया के शीर्ष 1000 बैंक' की सूची में 59वां स्थान मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत