1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहाड़ों पर ठंड ने दी दस्तक, उत्तराखंड में मौसम की पहली बर्फबारी

पहाड़ों पर ठंड ने दी दस्तक, उत्तराखंड में मौसम की पहली बर्फबारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2016 02:03 pm IST,  Updated : Oct 11, 2016 02:03 pm IST

उत्तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार गंगोत्री, यमुनोत्री और ब्रदीनाथ में देर सोमवार भारी बर्फबारी दर्ज की गई।

seanons first snowfall held in uttarakhand- India TV Hindi
seanons first snowfall held in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार गंगोत्री, यमुनोत्री और ब्रदीनाथ में देर सोमवार भारी बर्फबारी दर्ज की गई। हेमकुंड साहब और उत्तरकाशी और चमोली जिलों सहित हिमालय की तलहटी में कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आ गई।

हालांकि, आधिकारिक रूप से मानसून खत्म हो चुका है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में बची नमी के कारण बारिश हुई है।

पूर्वाचल में बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही धूप निकलने से उमस में इजाफा हुआ है। पूर्वाचल के जिलों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम के रुख में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नही है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, मंगलवार को दिन में कहीं तेज धूप निकलेगी तो कहीं बारिश होने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहेगा जबकि बनारस और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

बिहार में मौसम सुहावना

पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान गया और भागलपुर में मौसम साफ रहने और राज्य की राजधानी पटना सहित अन्य कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।

मप्र में धूप खिली

भोपाल सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार को धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर बना हुआ है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ है और चटख धूप खिली हुई है। इसके चलते गर्मी का असर बना हुआ है।

मौसम में जारी बदलाव के कारण ही दिन में जहां गर्मी अपना असर दिखा रही है तो दूसरी ओर रातें कुछ राहत भरी होने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत