1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक हिज्बुल आतंकी ढेर

J&K: पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक हिज्बुल आतंकी ढेर

 Written By: IANS
 Published : Nov 19, 2016 08:20 pm IST,  Updated : Nov 19, 2016 08:22 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। चार महीने से अधिक समय के बंद व प्रदर्शन के बाद घाटी में जनजीवन पटरी

pulwama- India TV Hindi
pulwama

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया। चार महीने से अधिक समय के बंद व प्रदर्शन के बाद घाटी में जनजीवन पटरी पर लौटा है। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बेगमबाग गांव में आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने एक अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा, "जब आतंकवादी ने अपने आपको घिरा पाया, तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और वह मारा गया। उसकी पहचान की जा रही है।"

छिपाए गए विस्फोटकों व हथियारों का पता लगाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत