1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलगाववादियों ने कश्मीर बंद एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया

अलगाववादियों ने कश्मीर बंद एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2016 11:23 pm IST,  Updated : Sep 28, 2016 11:23 pm IST

अलगाववादियों ने कश्मीर में बंद के आह्वान को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। बंद के चलते पिछले 82 दिन से घाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir Image Source : PTI

श्रीनगर: अलगाववादियों ने कश्मीर में बंद के आह्वान को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। बंद के चलते पिछले 82 दिन से घाटी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं अलगावादियों ने गुरुवार को लाल चौक और श्रीनगर की ओर कूच करने का आह्वान किया है। अलगाववादियों ने एक बयान में कहा, "गुरूवार शाम छह बजे से पूरे जम्मू कश्मीर के सब लोग लाल चौक, श्रीनगर की ओर कूच करें।"

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के एक दिन बाद नौ जुलाई से कश्मीर में अशांति का माहौल है। पिछले 82 दिन में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में दो जवानों समेत करीब 82 लोग मारे जा चुके हैं और कई हजार लोग जख्मी हो गये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत